HomeNEWSसीएम डैशबोर्ड पर राजस्व विभाग की समीक्षा, डीएम ने अधिकारियों को दिए...

सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व विभाग की समीक्षा, डीएम ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

रैंकिंग सुधार, समय से डेटा फीडिंग और लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर

  • अमित कुमार

महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान विभिन्न परियोजनाओं में B, C, D एवं E श्रेणी प्राप्त करने वाले अधिकारियों को अपनी रैंकिंग में सुधार करने तथा समय से त्रुटिरहित डाटा फीड करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में राजस्व विभाग के कार्यों पर विशेष ध्यान देते हुए उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि हदबंदी प्रकरणों में न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही न्यायालय में लंबित धारा 116 (कुर्रा बंटवारा) एवं धारा 24 (हदबंदी) के मामलों का अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारण किया जाए।

उन्होंने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को अभियान चलाकर हटाने और उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। इन भूमियों पर वृक्षारोपण, खेल मैदान जैसे सृजनात्मक कार्य कराने पर भी जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त मिनजुमला से संबंधित विवादित वादों का हर माह अभियान चलाकर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक के दौरान जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। शिकायतों के निस्तारण में खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए सुधार लाने को कहा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments