NEWSUttar Pradesh

कानपुर देहात पुलिस की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारीगण ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं।

अधिकारियों ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button