HomeNEWSकानपुर नगर: ट्रांसफार्मर और बिजली तार चोरी गिरोह का भंडाफोड़

कानपुर नगर: ट्रांसफार्मर और बिजली तार चोरी गिरोह का भंडाफोड़

दक्षिण जोन पुलिस ने 4 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, करीब ₹6 लाख का माल बरामद

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। थाना रेउना (दक्षिण जोन) कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बिधनू एवं रेउना क्षेत्र में हुई ट्रांसफार्मर और बिजली तार चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए वाहन सहित चोरी किया गया माल बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, दक्षिण जोन पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए करीब 06 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है। साथ ही इस मामले में 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है और अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

इस सफल कार्रवाई पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली उपकरणों की चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सतर्कता से काम कर रही है और ऐसी आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments