HomeNEWSकानपुर नगर निगम के “टोकोगे तो रोकोगे” अभियान के तहत राजकीय बाल...

कानपुर नगर निगम के “टोकोगे तो रोकोगे” अभियान के तहत राजकीय बाल गृह में बच्चों को दिया गया ‘विनम्र टोक’ प्रशिक्षण

नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने सीखों का किया प्रभावी प्रदर्शन, स्वच्छता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। नगर निगम के “टोकोगे तो रोकोगे” अभियान के अंतर्गत आज राजकीय बाल गृह में बच्चों के लिए ‘विनम्र टोक’ विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदुओं का प्रभावी प्रदर्शन किया।

इस पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छता एवं अनुशासन के संस्कार विकसित करना है। अधिकारियों ने बताया कि जब युवा गलत आदतों को विनम्रता से टोककर सुधार की दिशा में प्रेरित करेंगे, तभी समाज अधिक स्वच्छ और जिम्मेदार बन सकेगा।

कार्यक्रम के अंत में संदेश दिया गया कि “गंदगी पर लगाम, टोकोगे तो रोकोगे अभियान” केवल एक पहल नहीं बल्कि स्वच्छ और जागरूक समाज की दिशा में एक सामूहिक प्रयास है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments