HomeNEWSथाना नौबस्ता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटो से चोरी करने वाले गिरोह...

थाना नौबस्ता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटो से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

03 महिला अभियुक्ता सहित ऑटो चालक गिरफ्तार, ₹15 लाख का चोरी का माल बरामद

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। थाना नौबस्ता पुलिस ने ऑटो में सवारी बैठाकर चोरी और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 03 महिला अभियुक्ताओं सहित एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹15 लाख मूल्य का चोरी गया माल बरामद किया गया है, जिससे इस संगठित गिरोह की गतिविधियों का खुलासा हुआ है।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ऑटो में सवारी के रूप में बैठकर यात्रियों कीमती सामान चोरी करता था।

इस पूरे मामले पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा सतर्कता और तकनीकी जांच के माध्यम से गिरोह का सफल अनावरण किया गया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments