- ऋषभ कुमार
कानपुर नगर। दिनांक 13 दिसंबर 2025 की रात्रि को पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) विनोद कुमार सिंह द्वारा स्वयं नेतृत्व करते हुए शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक एवं सघन रात्रि चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान शराब की दुकानों के आसपास, रेलवे स्टेशन एवं अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर निरीक्षण करते हुए प्रभावी चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। अभियान का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना बताया गया।


