HomeNEWSसंवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण: एंटी रोमियो टीम ने नाबालिग बच्ची को सुरक्षित...

संवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण: एंटी रोमियो टीम ने नाबालिग बच्ची को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया

  • अजय सिंह

कानपुर नगर। दिनांक 13 दिसंबर 2025 को एंटी रोमियो ड्यूटी के दौरान थाना अरौल क्षेत्र अंतर्गत मकनपुर रेलवे स्टेशन पर एक लगभग 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची स्कूल ड्रेस में अकेली बैठी हुई पाई गई। बच्ची से पूछताछ करने पर वह स्टेशन पर अकेले होने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सकी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने पूरी संवेदनशीलता के साथ बच्ची की काउंसलिंग की, जिसमें उसके विद्यालय की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा पटेल नगर, कस्बा अरौल स्थित सरदार पटेल राष्ट्रीय विद्यालय पहुंचकर बच्ची को उसकी कक्षा अध्यापिका के सुपुर्द सकुशल किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को अकेले बाहर न जाने, अजनबियों से दूरी बनाए रखने तथा किसी भी असामान्य या आपात स्थिति में तुरंत अपने अभिभावकों अथवा पुलिस को सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया।

साथ ही छात्र-छात्राओं को थाना स्तर पर संचालित मिशन शक्ति केंद्र एवं एंटी रोमियो टीम के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और उपलब्ध सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे बिना किसी भय के पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें।

संदेश

  • नाबालिग बच्चों को बिना कारण अकेले सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जाना चाहिए।
  • किसी भी असुरक्षित या संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस या विश्वसनीय व्यक्ति से संपर्क करें।
  • मिशन शक्ति केंद्र एवं एंटी रोमियो टीम महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
  • सतर्कता एवं जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments