NEWS

कानपुर में जाम प्रभावित मार्ग का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, समाधान के लिए दिए निर्देश

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। फीटा उद्योग व्यापार संघ के महासचिव उमंग अग्रवाल द्वारा शहर के प्रमुख मार्ग चुन्नीगंज से कल्याणपुर तक रोजाना जाम लगने की समस्या से उपायुक्त यातायात श्री रविंद्र कुमार को अवगत कराया गया था। उपायुक्त ने मौके पर आकर निरीक्षण करने का आश्वासन दिया।

आज अपराह्न 12:00 बजे उपायुक्त रविंद्र कुमार ने फीटा महासचिव उमंग अग्रवाल, हर्ष नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप जैन, इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता सहित अन्य व्यापारियों के साथ मोतीझील चौराहे से नरेंद्र मोहन सेतु तक के मार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य समस्याओं में शामिल थे:

  • सड़क पर वाहनों, ठेले, खोमचे, ऑटो, टेम्पो और ई-रिक्शा का अतिक्रमण।
  • सड़क में गड्ढे और जलभराव।
  • हैलेट हॉस्पिटल से पैदल मरीज और तीमारदारों का मार्ग अवरुद्ध होना।
  • वाहनों का बेतरतीब खड़ा होना और कचरा व कीचड़।

उपायुक्त ने इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

महासचिव उमंग अग्रवाल ने सुझाव दिया कि:

  • दो ट्रैफिक उप-निरीक्षक और आठ कांस्टेबल अतिरिक्त रूप से प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे और सायंकाल 6 से 10 बजे तक ड्यूटी करें।
  • हैलेट गेट से दवा मार्केट तक सबवे निर्माण किया जाए ताकि पैदल यातायात और यातायात दोनों बाधित न हों।

निरीक्षण रावतपुर और गोल चौराह तक गया, जहां कई स्थानों पर खुले मैनहोल, गड्ढे, कूड़ा और अतिक्रमण पाए गए। उपायुक्त ने तुरंत सुधार के लिए सभी संबंधित विभागों को पत्र भेजने का निर्णय लिया।

फीटा महासचिव ने यह भी अनुरोध किया कि काकादेव से रावतपुर जाने वाले वाहन सीधे मार्ग से जाएँ, जिससे अनावश्यक जाम और अतिरिक्त समय की समस्या हल हो। उपायुक्त ने इस पर सहमति दी और वाहनों को सीधे मार्ग पर जाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, रीजेंसी हॉस्पिटल के बाहर वाहन पार्किंग व्यवस्था सुधारने और रोड अवमुक्त करने के निर्देश भी जारी किए गए।

Related Articles

Back to top button