HomeNEWSकानपुर में डीसीपी दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने की जनसुनवाई, शिकायतों के...

कानपुर में डीसीपी दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश, शिकायतकर्ताओं से सम्मानजनक व्यवहार करने पर दिया जोर

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बुधवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर नागरिकों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और प्रत्येक मामले में समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान डीसीपी दक्षिण ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को समाधान एवं की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि नागरिकों को अपनी शिकायत की स्थिति के बारे में जानकारी मिल सके।

उन्होंने जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, कार्यालय में आने वाले शिकायतकर्ताओं के बैठने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा उनकी बात धैर्यपूर्वक सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डीसीपी दक्षिण ने स्थानीय स्तर पर बार-बार सामने आने वाली जनसमस्याओं के स्थायी समाधान को भी प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऐसी समस्याओं की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नागरिकों को एक ही समस्या के समाधान के लिए बार-बार परेशान न होना पड़े।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments