HomeNEWSकानपुर में ‘डॉल्फिन गंगा हॉस्पिटल’ का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने...

कानपुर में ‘डॉल्फिन गंगा हॉस्पिटल’ का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया उद्घाटन

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। शहर के 80 फीट रोड स्थित ‘डॉल्फिन गंगा हॉस्पिटल’ का उद्घाटन उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए उन्नत चिकित्सा सेवाएं और समर्पित चिकित्सक बेहद जरूरी हैं।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सतीश महाना ने विश्वास जताया कि यह अस्पताल क्षेत्रवासियों को सुलभ और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा।

अस्पताल के संचालक डॉ. रोहित अवस्थी एवं उनकी टीम को इस नई पहल के लिए बधाई देते हुए उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।

‘डॉल्फिन गंगा हॉस्पिटल’ के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और आधुनिक इलाज की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments