HomeNEWSडॉ. एमएच खान समाजवादी पार्टी में शामिल, अखिलेश यादव से की भेंट

डॉ. एमएच खान समाजवादी पार्टी में शामिल, अखिलेश यादव से की भेंट

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व नेता एवं प्रवक्ता डॉ. एमएच खान ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण की।

डॉ. खान के शामिल होने को समाजवादी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उन्हें अब टीवी चैनलों पर समाजवादी पार्टी का पक्ष रखने के लिए पैनलिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है।

बताया जा रहा है कि डॉ. खान लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं और मीडिया में भी उनकी अच्छी पकड़ है। ऐसे में उनके आने से पार्टी को अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने में मदद मिलेगी।

समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद डॉ. एमएच खान ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़े हैं और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments