HomeNEWSकानपुर में मिशन शक्ति-5 के तहत छात्राओं ने संभाली थाना प्रभारी की...

कानपुर में मिशन शक्ति-5 के तहत छात्राओं ने संभाली थाना प्रभारी की कमान

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत 1 अक्टूबर 2025 को थाना चौबेपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय शिक्षा संस्थान की कक्षा 8 की छात्रा यति त्रिपाठी (निवासी मंधना) को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया।

छात्रा यति ने मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया, फरियादियों की समस्याएँ सुनीं और महिलाओं को नारी सुरक्षा व स्वावलंबन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की।

इसी क्रम में कक्षा 8 की ही छात्रा मीनाक्षी गुप्ता को भी एक दिन का थाना प्रभारी बनने का अवसर दिया गया। दोनों छात्राओं ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु दिशा-निर्देश भी दिए।

यह पहल महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई, जिसने समाज को यह संदेश दिया कि नारी शक्ति ही सुरक्षित और सशक्त भारत की नींव है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments