HomeBundelkhandझांसी में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित

झांसी में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित

झांसी। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर भागवती आश्रय गृह, राजीव नगर, नगरा में समाज के अनुभवी स्तंभ एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान पत्र प्रदान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। सदर विधायक रवि शर्मा

कार्यक्रम के दौरान “आप हैं, तभी हम हैं” की भावना के साथ बुजुर्गों को सम्मान अर्पित किया गया। संबोधन में यह संकल्प लिया गया कि समाज के प्रत्येक वरिष्ठजन तक सम्मान, सुरक्षा और स्नेह पहुँचाया जाएगा।

आयोजकों ने कहा कि बुजुर्गों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर ही हम अपने भविष्य को मजबूत बना सकते हैं। यह आयोजन सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कारों की रक्षा और संस्कृति के संरक्षण के लिए सतत प्रयास का हिस्सा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments