NEWSUttar Pradesh

कानपुर में सड़क हादसा: बस ट्रक से टकराई, दो की मौत; पुलिस आयुक्त ने हैलट अस्पताल पहुंचकर घायलों का लिया हाल

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। थाना पनकी क्षेत्र के डिजिटल चौकी अंतर्गत शुक्रवार सुबह एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल सहित प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हैलट अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

जानकारी के अनुसार, 14 मार्च 2026 को सुबह करीब 6 बजे नासिक से आ रही एक यात्री बस, जिसमें लगभग 50 यात्री सवार थे, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान एक महिला की भी मौत हो गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल तथा अपर पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों को बेहतर और त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान बस में सवार महाराष्ट्र की एक घायल महिला, जो मराठी भाषा में बातचीत कर रही थीं, उनसे एडीसीपी/एसीपी स्वरूपनगर सुमित सुधाकर रामटेके ने उनकी मातृभाषा मराठी में संवाद कर उनका हालचाल जाना। अपनी भाषा में बातचीत होने से महिला को आत्मीयता और सहारा महसूस हुआ।

Related Articles

Back to top button