NEWSUttar Pradesh

कानपुर में सपा का रोज़ा इफ्तार आयोजन, महंगाई के खिलाफ पदयात्रा निकालकर जताया विरोध

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। समाजवादी पार्टी द्वारा किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र के उस्मानपुर ईदगाह के सामने स्थित सेंट्रल क्लब में विशाल रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। इफ्तार के दौरान खजूर से रोज़ा खोलने के बाद नमाज़ अदा की गई, जिसमें देश की खुशहाली के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने की दुआ मांगी गई। कार्यक्रम का संयोजन किदवईनगर प्रभारी सुधांशु मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ‘मिंटू’, पूर्व गठबंधन प्रत्याशी आलोक मिश्रा, नंदलाल जायसवाल, राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन, नितेंद्र यादव, आशीष चौबे, रीता जितेंद्र बहादुर, वीरसेन यादव, कमलेश ओमर, नीलम रोमिला, विकास सम्राट, रजत मिश्रा, आनंद शुक्ला, महेंद्र सिंह, सुलेखा यादव, दीपक खोटे, शादाब आलम, अर्पित त्रिवेदी, अरमान खान, हुकुम सिंह, मो. मेराज, जस्वेंद्र निषाद, शादाब खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी ओर, लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय गुप्ता के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि और सिलेंडर संकट के विरोध में पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण रसोई का बजट बिगड़ गया है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

पदयात्रा का शुभारंभ गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के गप्पू-चप्पू चौराहा, बर्रा से हुआ, जो दबौली मार्केट होते हुए दुर्गा मंदिर हरमिलाप चौराहा, रतनलाल नगर पर जाकर समाप्त हुई।

इस अवसर पर सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद, राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेंद्र यादव, रामानंद यादव, बड़े ठाकुर, अजय शर्मा, नीरज गुप्ता, हर्ष गुप्ता, आयुष गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, सरदार गुरुपाल सिंह, अंकुज वर्मा, दिनेश गुप्ता, अमरजीत सलूजा, सुकांत शर्मा, मिंटू यादव, अर्पित त्रिवेदी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button