HomeNEWSझांसी में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप का 17वां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

झांसी में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप का 17वां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

  • पूजा परिहार

झांसी। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप विद्यापूर्ण, झांसी मुख्य शाखा का 17वां शपथ विधि समारोह 17 मार्च 2026 को होटल मार्वलस में आयोजित किया गया। इस अवसर पर झांसी सदर विधायक रवि शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रवि शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका कार्यकाल समाज सेवा और संगठन की प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी समर्पण और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही, जिन्होंने नवनियुक्त टीम का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का माहौल गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments