HomeNEWSरामनवमी शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, रावतपुर में बैठक कर लिए...

रामनवमी शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, रावतपुर में बैठक कर लिए सुझाव

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। आगामी रामनवमी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से 17 मार्च 2026 को रावतपुर स्थित रावेल सिंह पैलेस में पुलिस प्रशासन द्वारा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कासिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त यातायात रविन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पर्व के दौरान क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए, ताकि रामनवमी का आयोजन सकुशल संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments