HomeNEWSध्वनि फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी पिचकारी, गुलाल और मास्क

ध्वनि फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी पिचकारी, गुलाल और मास्क

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। ध्वनि फाउंडेशन के तत्वावधान में धरीपुरवा बस्ती, वाई ब्लॉक किदवई नगर में जरूरतमंद बच्चों के बीच पिचकारी, गुलाल और मास्क का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों तक होली की खुशियां पहुंचाना रहा।

इस अवसर पर संस्था सदस्य दुर्वेश सिंह ने बताया कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन महंगाई के दौर में कई निर्धन परिवारों के बच्चे होली की सामग्री के अभाव में त्योहार का आनंद नहीं ले पाते। उन्होंने कहा कि ध्वनि फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष जरूरतमंद बच्चों के बीच होली सामग्री वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया जाता है। इस बार लगभग 150 बच्चों को होली से संबंधित सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष एडवोकेट समीर शुक्ला, पूजा गुप्ता, अतुल शुक्ला, पवन श्रीवास्तव, ऋषि आर्य, मिंटू द्विवेदी, अर्चित पाण्डेय, प्रतीक श्रीवास्तव, साहिल श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments