NEWSUttar Pradesh
कानपुर विश्वविद्यालय में श्री हनुमान कथा में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना


विजय कौशल महाराज के मुखारविंद से कथा श्रवण, लोकमंगल की कामना
- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। कानपुर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित ‘श्री हनुमान कथा’ में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना शामिल हुए।

इस अवसर पर सतीश महाना ने कथावाचक विजय कौशल महाराज के मुखारविंद से दिव्य कथा का श्रवण किया और लोकमंगल एवं जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पवनपुत्र हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं देश में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।



