HomeNEWSकिछौछा दरगाह उर्स की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

किछौछा दरगाह उर्स की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

सुरक्षा, यातायात, पार्किंग व भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  • अमित तिवारी

अंबेडकरनगर। 9 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले प्रसिद्ध किछौछा दरगाह उर्स के मद्देनज़र जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उर्स में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, यातायात को सुचारु बनाए रखने, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा भीड़ प्रबंधन के लिए प्रभावी योजना के तहत कार्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए उर्स का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments