HomeNEWSहोमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर महोबा में तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने...

होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर महोबा में तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा के निर्देश, CCTV व सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

  • प्रतीक कुमार

महोबा। होमगार्ड भर्ती परीक्षा–2026 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट महोबा में जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर CCTV निगरानी, फ्रिस्किंग तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

इसके अलावा गोपनीय सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए।

बताया गया कि परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें प्रत्येक पाली में 2064 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments