HomeNEWSकृषि विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत हुआ विशिष्ट व्याख्यान

कृषि विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत हुआ विशिष्ट व्याख्यान

नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने की दिलाई शपथ, छात्र-छात्राओं को किया प्रेरित

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक शोध डॉ. महक सिंह ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए नशामुक्त वातावरण बेहद जरूरी है। युवाओं को नशे की बुराई से बचाने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान निदेशक शोध डॉ. महक सिंह ने सभी प्रतिभागियों को नशा न करने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

डॉ. महक सिंह ने कहा कि नशीले पदार्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करने के साथ ही उसके परिवार और पूरे समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। नशे की आदत व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक विकास में बाधक बनती है और सामाजिक समस्याओं को भी बढ़ावा देती है।

कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मुकेश श्रीवास्तव सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments