HomeNEWSपुलिस आयुक्त कार्यालय से ‘हर घर तिरंगा यात्रा 2026’ का शुभारंभ

पुलिस आयुक्त कार्यालय से ‘हर घर तिरंगा यात्रा 2026’ का शुभारंभ

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर दिया राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। पुलिस आयुक्त कार्यालय से ‘हर घर तिरंगा यात्रा 2026’ का शुभारंभ किया गया। हाथों में तिरंगा और दिल में देश के प्रति सम्मान के साथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा में सहभागिता की और आमजन को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व से जुड़ने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय स्नेहा तिवारी, अपर पुलिस उपायुक्त योगेश कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त अर्चना सिंह, आरआई पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

तिरंगा हमारे वीर जवानों के बलिदान और देश के गौरव की पहचान : पुलिस आयुक्त

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने कहा कि तिरंगा हमारे लिए सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे वीर जवानों के बलिदान, देश की एकता और करोड़ों भारतीयों के गौरव की पहचान है। उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से आमजन को भी इस राष्ट्रीय पर्व से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments