HomeNEWSकैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने वनवासी छात्रावास पहुंचकर विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने वनवासी छात्रावास पहुंचकर विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

धर्मपत्नी के साथ बिरसा मुंडा वनवासी छात्रावास में विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद, उपहार वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने अपनी धर्मपत्नी के साथ जनपद कानपुर नगर के रावतपुर स्थित अखिल भारतीय वनवासी कल्याण सेवा समर्पण बिरसा मुंडा वनवासी छात्रावास पहुंचकर विद्यार्थियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री राकेश सचान ने विद्यार्थियों के साथ खुशियां साझा करते हुए केक काटा। उन्होंने विद्यार्थियों को उपहार एवं आवश्यक सामग्री भेंट की तथा उनके साथ कई प्रेरणादायी और सांस्कृतिक क्षणों में सहभागिता की। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और अपनत्व से परिपूर्ण रहा।

इस अवसर पर उन्होंने छात्रावास परिसर में मां भारती एवं देवी शक्ति की पूजा-अर्चना कर सभी विद्यार्थियों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्र ही देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए समाज एवं सरकार को मिलकर कार्य करना चाहिए।

राकेश सचान ने विद्यार्थियों की ऊर्जा, आत्मविश्वास और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनके साथ बिताए गए आत्मीय क्षण सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने छात्रों को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनों के स्नेह, शुभकामनाओं और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। छात्रावास परिवार ने भी उनके आगमन को प्रेरणादायी बताते हुए उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments