HomeNEWSपुलिस मुख्यालय लखनऊ में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान-2026 के तहत...

पुलिस मुख्यालय लखनऊ में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान-2026 के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीजीपी राजीव कृष्ण सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण का दिया संदेश

  • सौरभ शुक्ला

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के क्रम में पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश तथा पुलिस महानिदेशक के जीएसओ के.एस. इमैन्युअल सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, बढ़ते प्रदूषण को रोकने एवं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जल संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने अपने संदेश में कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भावनात्मक और सामाजिक संकल्प है, जो हर नागरिक को प्रकृति से जोड़ता है। उन्होंने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments