HomeNEWSगंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारियां तेज

गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारियां तेज

डीसीपी ट्रैफिक ने डाइवर्जन पॉइंट्स का किया निरीक्षण, भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा जनपद हरदोई के मल्लावां में नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसी क्रम में जनपद कानपुर नगर से उन्नाव और हरदोई की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर लगाए गए प्रतिबंध के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त (यातायात) रवीन्द्र कुमार द्वारा विभिन्न डाइवर्जन पॉइंट्स का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यातायात को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों के प्रभावी संचालन, बैरिकेडिंग, सुदृढ़ डाइवर्जन व्यवस्था, साइन बोर्ड की उपलब्धता और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। उन्हें ड्यूटी के दौरान रिफ्लेक्टिव जैकेट पहनने और रेड-ग्रीन बैटन टॉर्च का उपयोग करने के लिए भी कहा गया।

डीसीपी ट्रैफिक ने आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध संचालन को प्राथमिकता देते हुए इस पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments