HomeBundelkhandझांसी में रेडियो ऑपरेटर भर्ती प्रशिक्षुओं की दीक्षांत परेड संपन्न

झांसी में रेडियो ऑपरेटर भर्ती प्रशिक्षुओं की दीक्षांत परेड संपन्न

आईजी आकाश कुलहरि ने दिलाई राष्ट्र सेवा की शपथ, उज्ज्वल भविष्य की कामना

  • नरेश राठौर

झांसी। उत्तर प्रदेश रेडियो ऑपरेटर भर्ती 2025-26 के प्रशिक्षुओं की दीक्षांत परेड समारोह झांसी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आकाश कुलहरि ने परेड की सलामी लेते हुए प्रशिक्षुओं का अभिवादन स्वीकार किया।

कार्यक्रम के दौरान आईजी झांसी ने सभी प्रशिक्षुओं को राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सबसे महत्वपूर्ण हैं।

इस अवसर पर प्रशिक्षुओं में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला, वहीं अधिकारियों ने उन्हें ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments