NEWSUttar Pradesh

गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में एक भी पात्र मतदाता वंचित न रहे: क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान “एक भी पात्र मतदाता ऐसा न रहे जिसका गणना प्रपत्र भरा न जाए।” उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का महत्वपूर्ण चरण बताया।

शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे, रोहित साहू, रमा शंकर, अग्रहरि धीरज, मोहन पांडे, सूरज मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी सीसामऊ विधानसभा स्थित महेश चंद्र चौधरी भारतीय विद्यालय के पोलिंग सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे।

नेताओं ने यहाँ बूथ नंबर 257 से 275 तक की जमीनी समीक्षा की और प्रत्येक बूथ पर बचे हुए गणना प्रपत्रों की स्थिति का विस्तार से आकलन किया।


प्रकाश पाल ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष सभी पात्र मतदाताओं के गणना प्रपत्र अगले दो दिनों में हर हाल में भरकर जमा कर दिए जाएँ, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम पुनरीक्षित सूची से न छूटे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “घुसपैठियों का नाम मतदाता सूची में किसी भी स्थिति में शामिल न होने पाए। मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।”

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि पोलिंग सेंटर पर अभी लगभग 20% गणना प्रपत्र शेष हैं, जिन्हें जल्द भरकर संबंधित बीएलओ को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह सटीक और शुद्ध रूप में तैयार हो सके।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वर्चुअल बैठक में पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर पुनरीक्षण कार्य में सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
आज का यह निरीक्षण प्रवास अभियान को और गति देने वाला साबित होगा।

Related Articles

Back to top button