HomeNEWSगांधी जयंती पर कानपुर महानगर कांग्रेस ने किया चरखा कताई और रामधुन...

गांधी जयंती पर कानपुर महानगर कांग्रेस ने किया चरखा कताई और रामधुन का आयोजन

तिलक हाल में सर्वधर्म प्रार्थना और गोष्ठी का आयोजन, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी अर्पित की गई श्रद्धांजलि

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कानपुर महानगर कांग्रेस की ओर से तिलक हाल में गोष्ठी एवं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर महानगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने की।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के विचारों को याद किया। इस अवसर पर चरखा कताई की गई और सामूहिक रूप से रामधुन का गायन किया गया। साथ ही सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन भी हुआ।

वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को सत्य, शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सिद्धांतों को वर्तमान समय में अपनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई। कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महापुरुषों के जीवन और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया।

जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन सादगी, त्याग, सेवा और राष्ट्रहित की प्रेरणा देता है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही दोनों महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सर्वधर्म प्रार्थना में विभिन्न धर्मग्रंथों का पाठ

सर्वधर्म प्रार्थना के दौरान पं. संतोष शुक्ला ने श्रीमद्भगवद्गीता, इम्तियाज अहमद सिद्दीकी ने कुरान शरीफ, सरदार जसप्रीत सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब तथा पास्टर जितेन्द्र सिंह और सैमुअल लकी सिंह ने बाइबिल का पाठ किया।

इस अवसर पर हलीमुल्लाह खां और रामजी दीक्षित ने चरखे से सूत कताई की। कार्यक्रम के माध्यम से सर्वधर्म समभाव, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में निजामुद्दीन खान, नौशाद आलम, प्रतिभा पाल, विनय पांडे, शीलू श्रीवास्तव, पदममोहन मिश्रा, राकेश साहू, नरेश त्रिपाठी, मदनमोहन शुक्ला, रमाकांत मिश्रा, विकास सोनकर, रामशंकर राय, संतोष मिश्रा, रवि बाजपेई, दिलीप शुक्ला, लल्लन अवस्थी, श्यामदेव सिंह, नीरज द्विवेदी, राजेश गौतम, शांतनु दीक्षित, आशुतोष शुक्ला, संजीव मिश्रा, मनोज दुबे, चंद्रमणि मिश्रा, अमिताभ मिश्रा, कपिल जायसवाल, अनुज शर्मा, जितेंद्र गिरी, विकास सक्सेना, विनोद अवस्थी, राजकुमार सिंह, अरुणा शर्मा, राजकिशोर वर्मा, अकील कुरैशी, मोनू पाल, फजल अमीर, राजेंद्र वाल्मीकि, सतीश दीक्षित, राजेश सविता, विजय शाह, जावेद जमील उस्मानी, मुकेश कनौजिया, मो. अख्तर, कुलदीप कुरील, जितेंद्र ब्रह्म, संजय दीक्षित, निहाल सिंह, वेदप्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, संजय पांडे, संजय शिखर, वसुंधरा वर्मा, संदीप निषाद, सुमित पंत, सुरेश बक्शी, मुकेश वर्मा, पास्टर इंद्र कुमार, शानू पास्टर, संजय एल्विन, शकुन कुरील, दिलशाद अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments