HomeNEWSगांधी जयंती पर सफाई कर्मियों का सम्मान, डॉ. प्रियंका वर्मा ने सराहा...

गांधी जयंती पर सफाई कर्मियों का सम्मान, डॉ. प्रियंका वर्मा ने सराहा योगदान

सेंट एंथोनी कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड-32 के सफाई कर्मियों का हुआ अभिनंदन, स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया गया सम्मान

  • प्रियंका दुबे

गोरखपुर। गांधी जयंती के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित सेंट एंथोनी कॉन्वेंट स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के साथ मुख्य अतिथि के रूप में राजनीतिज्ञ एवं वरिष्ठ चिकित्सक तथा महिला स्वास्थ्य, विकास एवं सशक्तिकरण के लिए कार्यरत डॉ. प्रियंका वर्मा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 32 के सफाई कर्मियों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सफाई कर्मियों को सम्मानित करते हुए शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. प्रियंका वर्मा ने सफाई कर्मियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सफाई कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। नियमित रूप से सफाई कार्य कर वे शहर के स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण को बनाए रखने में योगदान देते हैं। उन्होंने सफाई कर्मियों के सम्मान को समाज में श्रम और सेवा के प्रति सम्मान बढ़ाने वाला कदम बताया।

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने भी सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में सफाई कर्मियों की मेहनत महत्वपूर्ण है। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए नागरिकों की सहभागिता के साथ सफाई कर्मियों का सहयोग भी आवश्यक है।

कार्यक्रम में गांधी जयंती के महत्व पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता, सेवा और जनकल्याण से जुड़े विचारों को याद किया। इस दौरान स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन की आदत बनाने का संदेश दिया गया।

सम्मान समारोह के दौरान सफाई कर्मियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी गईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments