HomeNEWSपुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

गांधी-शास्त्री जयंती पर थाना कल्याणपुर में कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों ने सत्य, ईमानदारी और जनसेवा के मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर थाना कल्याणपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं जनसेवा के मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने की शपथ दिलाई।

उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने आमजन के प्रति सम्मानपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करें तथा जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरतें।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने कार्य एवं आचरण में उतारने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments