HomeNEWSगुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की वित्तविहीन शिक्षिकाएं अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं

गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की वित्तविहीन शिक्षिकाएं अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं

नियुक्ति और वेतन प्रकरण में उत्पीड़न का आरोप, शिक्षक संघ ने दिया आंदोलन को समर्थन

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। सुंदर नगर स्थित गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की वित्तविहीन शिक्षिकाओं ने नियुक्ति एवं वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। शिक्षिकाओं का आरोप है कि उनकी नियुक्ति एवं वेतन से संबंधित प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन विद्यालय प्रबंधन की ओर से न्यायालय में गलत सूचनाएं प्रस्तुत की जा रही हैं, जिससे उनका लगातार उत्पीड़न हो रहा है।

धरने पर बैठी शिक्षिकाओं का कहना है कि उन्होंने कई बार विद्यालय प्रबंधन से वार्ता का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बातचीत के लिए भी नहीं बुलाया गया। इससे आहत होकर उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने का निर्णय लिया।

धरने की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, महामंत्री डॉ. राहुल मिश्रा, शैलेन्द्र अवस्थी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और शिक्षिकाओं के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

धरने पर बैठी शिक्षिकाओं में रविंदर कौर, सुरिंदर कौर, अमित कौर, मनप्रीत कौर, दलजीत कौर, रविंदर कौर (द्वितीय) तथा अनिता अवस्थी शामिल हैं। शिक्षिकाओं ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का न्यायसंगत समाधान नहीं होगा और प्रबंधन उनकी बात नहीं सुनेगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments