संत रविदास जी के जन्मस्थान मंदिर में दर्शन-पूजन कर अर्पित की श्रद्धांजलि, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में उनके आदर्शों को बताया प्रेरणास्रोत
- रोशनी सिंह
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वाराणसी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और संत रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संत रविदास जी महाराज ने समता, सद्भाव और कर्म की साधना पर आधारित समाज की स्थापना का मार्ग दिखाया। उनके विचार और आदर्श आज भी सामाजिक समरसता, मानव कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समाज में समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव को और मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में संत समाज, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


