HomeNEWSनवनिर्मित थाना भवन बिल्हौर और एसीपी कार्यालय का डीसीपी पश्चिम ने किया...

नवनिर्मित थाना भवन बिल्हौर और एसीपी कार्यालय का डीसीपी पश्चिम ने किया निरीक्षण

व्यवस्थाओं का लिया जायजा, साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और जनसुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

  • अजय सिंह

कानपुर नगर। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन में बुधवार को पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने नवनिर्मित थाना भवन बिल्हौर एवं सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय बिल्हौर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।

उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि थाना परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर और त्वरित सेवा उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।

पुलिस उपायुक्त ने नवनिर्मित भवन की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments