NEWSUttar Pradesh

गैंजेस क्लब में पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न, 5000 से अधिक सदस्यों ने लिया आनंद

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। गैंजेस क्लब में दीपावली के पश्चात एक भव्य “पारिवारिक मिलन समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि “गैंजेस क्लब केवल एक संस्था नहीं, बल्कि हमारा परिवार है,” और इसके सभी सदस्य एक-दूसरे के दिल के बेहद करीब हैं।

इस आत्मीय मिलन समारोह में लगभग 5000 से अधिक सदस्य एवं उनके परिजन शामिल हुए। पूरे आयोजन में घर जैसी गर्माहट, सौहार्द और अपनापन देखने को मिला। बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक ने व्यंजनों, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद उठाया।

क्लब प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं, बल्कि पारिवारिक और मानवीय संबंधों में गहराई भी लाते हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
विजय कपूर, अजय कपूर, रमन कपूर, कार्तिक कपूर, गिरीश गुप्ता, अरुण बाधवा, नवीन मल्होत्रा, मोहित अवस्थी, हरीश इसरानी, संजय जाटव, एड. महेश माखीजा, एड. संजीव कपूर, श्याम बिजलानी, डॉ. जे.एस. नारंग, अजय सराफ, राजेंद्र गुप्ता, समन दीप सिंह, शिवेश दुबे सहित अन्य सदस्य।

सभी उपस्थित अतिथियों और सदस्यों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button