HomeNEWSनवरात्रि को लेकर कानपुर देहात में सुरक्षा सख्त, एसपी ने किया पैदल...

नवरात्रि को लेकर कानपुर देहात में सुरक्षा सख्त, एसपी ने किया पैदल गश्त

अकबरपुर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, प्रदर्शनी स्थल का भी किया निरीक्षण

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। नवरात्रि त्यौहार के दृष्टिगत जनपद कानपुर देहात में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना अकबरपुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

गश्त के दौरान उन्होंने क्षेत्र में लगाई गई प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments