गोविंद नगर में आत्मनिर्भर भारत और नेक्स्ट जेन GST रिफॉर्म अभियान के विधानसभा सम्मेलन की तैयारी बैठक सम्पन्न

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। आगामी 8 अक्टूबर को गोविंद नगर विधानसभा में आयोजित होने वाले आत्मनिर्भर भारत अभियान और नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म अभियान के सम्मेलन को लेकर तैयारी बैठक आज संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की। बैठक विधायक सुरेंद्र मैथानी के कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि यह विधानसभा सम्मेलन कार्यकर्ताओं को दोनों अभियानों का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रेरित करेगा।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि गोविंद नगर विधानसभा सम्मेलन का आयोजन क्लब हाउस, 15 आवास विकास में किया जाएगा। वहीं, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 7 अक्टूबर को आर्य नगर विधानसभा और कल्याणपुर विधानसभा, तथा 8 अक्टूबर को गोविंद नगर और सीसामऊ विधानसभा में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर, जितेंद्र विश्वकर्मा, राजू, अभिनव दीक्षित, सीमा एमबीए, मनु गोयल, हर्षित श्रीवास्तव, लाला अनुप्रिया दोषी और गोविंद नगर विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।



