गोविंद नगर में रामनवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, अजय कपूर ने किया शुभारंभ

- प्रतीक कुमार
कानपुर नगर। ब्लॉक नंबर-5, गोविंद नगर स्थित श्री सनातन धर्म मोहन मंदिर के 78वें रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता अजय कपूर ने कोऑपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर के साथ किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

अजय कपूर ने प्रभु श्रीराम के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि समस्त विश्व का कल्याण हो तथा कानपुर नगर और दक्षिण क्षेत्र के लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे आयोजन और भी भव्य व सफल बना।



