HomeNEWSगौतमबुद्धनगर में पुलिस पेंशनर कार्यालय का हुआ विधिवत उद्घाटन

गौतमबुद्धनगर में पुलिस पेंशनर कार्यालय का हुआ विधिवत उद्घाटन

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पौधरोपण कर किया शुभारंभ, पेंशनरों के हित में समर्पित रहने का आह्वान

  • आशा चौधरी

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की गौतमबुद्धनगर शाखा के लिए स्वीकृत एवं आवंटित पुलिस पेंशनर कार्यालय का 29 अगस्त 2026 को विधिवत उद्घाटन पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, आईपीएस द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कदंब का पौधा रोपकर की। इसके बाद उन्होंने कार्यालय कक्ष पर स्थापित शिलापट्ट का लोकार्पण किया और फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर कार्यालय को सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित कराने में संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार के प्रयासों की सराहना की गई। पेंशनर कल्याण संस्थान की ओर से उनके सतत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा जताई गई।

कार्यक्रम की सफलता में गौतमबुद्धनगर में निवास कर रहे पुलिस पेंशनरों एवं कार्यक्रम में शामिल हुए साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नवीन शर्मा, राजपाल सिंह, होम सिंह यादव, गिरिराज सिंह, सत्यवीर सिंह और दीपक वक्सी के विशेष योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में पेंशनरों को शामिल होने के लिए प्रेरित एवं आमंत्रित करने में अनिल कुमार सिंह के सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर सभी पुलिस पेंशनरों से अपील की गई कि जिस उद्देश्य से यह कार्यालय उपलब्ध कराया गया है, उसकी पूर्ति के लिए सभी लोग समर्पित भाव से कार्य करें। कार्यालय के माध्यम से पेंशनरों की समस्याओं, कल्याण एवं आवश्यकताओं से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments