
उन्नाव में शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए हुआ प्रेरणादायी आयोजन
- गौरव मिश्रा
उन्नाव। आज चंद्रशेखर आज़ाद सामुदायिक भवन में श्री विश्वकर्मा जी सेवा संस्थान के तत्वावधान में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर श्वेता भानू मिश्रा, नगर पालिका परिषद, उन्नाव (उ०प्र०) के अध्यक्ष, भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं और विद्यार्थियों को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु श्री विश्वकर्मा जी सेवा संस्थान के अध्यक्ष बुद्धिलाल शर्मा सहित रोशन शर्मा, हरिशंकर शर्मा, रवींद्र शर्मा, करन शर्मा, मुकेश शर्मा एवं राजन शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर माननीय शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल, किसान नेता अजय अनमोल तथा प्रधान प्रमोद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।


