NEWSUttar Pradesh
चकेरी में ज्वैलरी चोरी का पर्दाफाश, तीन आरोपी दबोचे

- प्रतीक कुमार
कानपुर नगर। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में खाटू श्याम ज्वैलर्स में 16/17 मार्च की रात सेंध लगाकर हुई चोरी का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जांच के दौरान सर्विलांस टीम से मिली लोकेशन और इनपुट के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। साथ ही ‘यक्ष ऐप’ के एआई फेस रिकग्निशन टूल की मदद से मुख्य आरोपी शकील की पहचान की गई, जिससे पूरे मामले का खुलासा संभव हो सका।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की चांदी और आर्टिफिशियल ज्वैलरी, नगदी, डीवीआर, घटना में इस्तेमाल किए गए औजार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



