HomeNEWSचिनहट चौराहे पर यातायात व्यवस्था का डीसीपी ट्रैफिक ने किया निरीक्षण

चिनहट चौराहे पर यातायात व्यवस्था का डीसीपी ट्रैफिक ने किया निरीक्षण

सुगम एवं व्यवस्थित यातायात संचालन के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी द्वारा आज चिनहट चौराहे का स्थलीय निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान चौराहे पर वाहनों के दबाव, यातायात संचालन, पार्किंग व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।

इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि यातायात संचालन को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही चौराहे पर अनावश्यक वाहन रुकने, अवैध पार्किंग एवं जाम की स्थिति उत्पन्न करने वाले कारणों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि आमजन को बेहतर एवं बाधारहित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि शहर में यातायात संचालन अधिक सुचारु बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments