HomeNEWSशेरोजशक्ति ने मदर्स डे पर आयोजित किया “वात्सल्य – Calm Mom, Happy...

शेरोजशक्ति ने मदर्स डे पर आयोजित किया “वात्सल्य – Calm Mom, Happy Kids” कार्यक्रम

बेहतर पेरेंटिंग, बच्चों के मानसिक विकास और माताओं की जागरूकता पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

समय टुडे डेस्क।

शेरोजशक्ति द्वारा मदर्स डे के उपलक्ष्य में “वात्सल्य – Calm Mom, Happy Kids” कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं प्रेरणादायक वातावरण में गोल्ड स्टोन होटल में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं को बेहतर पेरेंटिंग के प्रति जागरूक करना तथा नई पीढ़ी की चुनौतियों को समझाना रहा।

कार्यक्रम में पेरेंटिंग मोटिवेटर एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दीपिका श्रीवास्तव ने माताओं को स्क्रीन टाइम के बढ़ते प्रभाव, बच्चों में बढ़ते गुस्से, इमोशनल बैलेंस तथा हेल्थ अवेयरनेस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए माता-पिता का जागरूक और संतुलित होना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम को रोचक और आनंदमय बनाने के लिए रैम्प वॉक, म्यूजिक एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सीमा गुप्ता को बेहतरीन सिंगिंग के लिए सम्मानित किया गया, जबकि प्राची श्रीवास्तव को “बेस्ट रैम्प वॉक” अवार्ड प्रदान किया गया।

शिवांगी द्विवेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी में एक नए भारत के निर्माण में माताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि हर मां का जागरूक और आत्मविश्वासी होना समय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर डॉ. कविता अरोड़ा ने माताओं को स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए और कहा कि “एक स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करता है।” उन्होंने महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

पूरा कार्यक्रम मोटिवेशन, मनोरंजन और उपयोगी पेरेंटिंग टिप्स का सुंदर संगम रहा। उपस्थित माताओं ने कार्यक्रम को बेहद प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताया। अंत में खुशबू सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शेरोजशक्ति का उद्देश्य हर महिला और मां को अंदर से मजबूत, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम का संचालन आयुषी गुप्ता द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आयुषी गुप्ता एवं कंचन श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में सुचिता, वैष्णवी, अराफिया सहित अनेक महिलाएं एवं अतिथि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments