HomeNEWSछात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

द गैंजेस वर्ल्ड स्कूल में चला जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को राहवीर योजना की दी जानकारी

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। सुगम यातायात योजना (आरटीसी) के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में टीएसआई सत्येंद्र पाल द्वारा द गैंजेस वर्ल्ड स्कूल, जाजमऊ में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात, सड़क सुरक्षा नियमों तथा सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता के लिए संचालित राहवीर योजना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा सड़क पर जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने की अपील की।

अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को जिम्मेदार यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित करना और सड़क सुरक्षा का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments