HomeBundelkhandजनता दर्शन में जिलाधिकारी महोबा ने सुनीं जनसमस्याएं

जनता दर्शन में जिलाधिकारी महोबा ने सुनीं जनसमस्याएं

अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

मोहित कुमार

महोबा। जिलाधिकारी महोबा गजल भारद्वाज द्वारा जनता दर्शन के दौरान जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई की गई।

जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को जिलाधिकारी ने गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का परीक्षण कर त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।

इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments