
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
- अनुराधा सिंह
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और संबंधित मामलों में प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और जनसेवा ही सरकार की प्रतिबद्धता है। जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना शासन की प्राथमिकता है।


