HomeNEWS1500 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता और महिला स्वास्थ्य के प्रति किया...

1500 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता और महिला स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

भारत इंटर कॉलेज भोजीपुरा में HAID Foundation की पहल, सैनिटरी नैपकिन वितरित कर स्वच्छता के प्रति दिया संदेश

  • अमित कुमार

भोजीपुरा। भारत इंटर कॉलेज भोजीपुरा में सोमवार को किशोर स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 1500 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों और महिला स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में Pad Woman राखी गंगवार और HAID Foundation की टीम ने किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, सैनिटरी नैपकिन के सही इस्तेमाल और सुरक्षित निस्तारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान किशोरियों को सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए गए।

राखी गंगवार ने किशोरियों से संवाद करते हुए कहा कि मासिक धर्म कोई शर्म की बात नहीं, बल्कि शरीर की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। सही जानकारी और स्वच्छता प्रत्येक किशोरी के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की अनदेखी करने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने किशोरियों को मासिक धर्म के कारण पढ़ाई न छोड़ने और नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान सर्वाइकल कैंसर, HPV वैक्सीन, ब्रेस्ट कैंसर, ल्यूकोरिया सहित किशोरावस्था से जुड़े स्वास्थ्य विषयों पर भी जागरूक किया गया। छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में HAID Foundation की टीम से रजनी गंगवार, डॉक्टर मोहन स्वरूप गंगवार, सुमन गंगवार, प्रियंका और मंजू मौजूद रहे। कॉलेज के प्रधानाचार्य, समन्वयक जगदीश कुमार गंगवार सहित अन्य शिक्षक एवं स्टाफ भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments