HomeNEWSजयपुरिया इंस्टीट्यूट के 180 छात्रों को पंचायती राज व्यवस्था का दिया गया...

जयपुरिया इंस्टीट्यूट के 180 छात्रों को पंचायती राज व्यवस्था का दिया गया ओरिएंटेशन

15 दिवसीय क्षेत्रीय भ्रमण के माध्यम से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रबंधन का मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। संयुक्त निदेशक, पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान एवं उपनिदेशक, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) योजना द्वारा जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के 180 छात्रों के लिए पंचायती राज व्यवस्था एवं विभागीय योजनाओं पर विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्रों को पंचायती राज संस्थाओं की कार्यप्रणाली, ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पंचायती राज व्यवस्था ग्रामीण विकास और स्थानीय स्वशासन की महत्वपूर्ण आधारशिला है, जिसके माध्यम से विकास योजनाओं को गांव स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाता है।

विभाग एवं जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत छात्र 15 दिवसीय क्षेत्रीय भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न पंचायतों और विकास परियोजनाओं का अवलोकन कर योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रबंधन तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं की व्यवहारिक समझ विकसित करेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को स्थानीय शासन व्यवस्था और ग्रामीण विकास की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा उन्हें व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments