नरवल पीएचसी का औचक निरीक्षण: डॉक्टर और फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए

एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरवल का औचक निरीक्षण किया जिसमें चिकित्सा अधिकारी और फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए।
- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। एसडीएम नरवल विवेक मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नरवल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर तैनात डाॅक्टर और फार्मासिस्ट दोनों अनुपस्थित पाए गए, जबकि मरीज इलाज के लिए मौजूद थे।
निरीक्षण की जानकारी मिलने पर डॉक्टर ने फोन कर बताया कि नाइट ड्यूटी के कारण वह देर से पहुंचे। थोड़ी देर बाद वे केंद्र पर उपस्थित हो गए। एसडीएम ने डॉक्टर को समय से ड्यूटी पर आने और केंद्र संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, अनुपस्थित फार्मासिस्ट के खिलाफ जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
एसडीएम ने नरवल स्थित पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। वहां चिकित्साधिकारी अवकाश पर पाए गए। एसडीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि किसी अधिकारी के अवकाश पर अन्य प्रतिष्ठानी अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यालय संचालन बाधित न हो।



