₹5 करोड़ से अधिक लागत से निर्मित दो मंजिला कन्वेंशन सेंटर सहित ₹612 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
- प्रियंका दूबे
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में विकास की एक और बड़ी सौगात दी। उन्होंने मौजा जंगल बेनी माधव नं.-1 में 3,115 वर्ग मीटर भूमि पर ₹5 करोड़ से अधिक की लागत से नवनिर्मित दो मंजिला कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण किया।
यह अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में कुल ₹612 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर क्षेत्र में विकास को गति देना और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।


